धमतरी - जिले के 49 टीकाकरण केन्द्रों में 17 सितम्बर को कुल 3614 लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया। इनमें 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 811 और 18 साल से अधिक आयु के 2803 लोगों को पहले और दूसरे डोज का टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि धमतरी ग्रामीण (गुजरा) के 19 टीकाकरण केन्द्रों में कुल 1850 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 45 साल से अधिक के 362 और 18 साल से अधिक के 1488 हितग्राही शामिल हैं। इसी तरह धमतरी शहरी में 240 लोगों को कोविड 19 का टीका लगा, इनमें 45 साल से अधिक के 38 और 18 साल से अधिक के 202 हितग्राही, कुरूद में दो केन्द्रों में कुल 168 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 45 से अधिक आयु के 40 और 18 से अधिक आयु के 128 हितग्राही शामिल हैं। मगरलोड में 180 लोगों ने टीका लगवाया, इनमें 45 से अधिक आयु के 42 और 18 से अधिक आयु के 138, नगरी के 25 केन्द्रों में कुल 1176 लोगों ने कोविड 19 का टीका लगवाया, इनमें 45 साल से अधिक आयु के 329 और 18 साल से अधिक आयु के 847 हितग्राही शामिल हैं।
