18 दिसम्बर परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिन पूर्व 17 दिसम्बर को सतनाम शोभायात्रा सतनामी समाज के द्वारा निकाला जाना है।
जिसमे धमतरी में सभी वार्डो से समाजिक बंधुजन बाजा गाजा के साथ स्वेत वस्त्र और सादा झंडा लेके मानव मानव एक समान का सन्देश देते हुए अपने अपने जैतखाम का पूजा करके यात्रा में शामिल होने घड़ी चौक आयेंगे ।
जिसकी तैयारी के लिए बैठक लगातार युवा सतनामी समाज के द्वारा लिया जा रहा है।यात्रा का समापन विष्णु हिरवानी खेल परिसर में होगा।
इस बैठक में कोमल सम्भाकर,विनोद डिंडोलकर,दुशन जोशी,धनेश नवरंग,रविन्द्र बांधे, मोनू महिलांग,दीपक कोसरिया,साहिल गेंदरे, सागर गायकवाड़, मुकेश बघेल,गोपाल लहरे,जितेंद्र भारती, चंदू बंजारे,देव कुर्रे,राजा जांगड़े,भूपेंद्र मार्कण्डेय, अजय डहरे, और बहुत से युवा साथी शामिल थे।।
