-->

DNA UPDATE

NEWS- युवा मोर्चा भोथली मंडल की कार्यसमिति बैठक संम्पन्न


 भारतीय जनता युवा मोर्चा भोथली मंडल की बैठक ग्राम पंचायत छाती में संपन्न हुई जिसमे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और मां भारती के चलचित्र को नमन करते हुए बैठक प्रारंभ की गई जिसमे अतिथि के रूप में भाजपा भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर जी की विशेष रूप से उपस्थित रही जिन्होंने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया और संगठन के रीति नीति से अवगत कराकर संगठन के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया , इसी परिपेक्ष में बैठक प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश दुबे जी ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदेश से आए निर्देश और बूथ स्तर पर युवा मोर्चा की कार्यकारिणी बनाने और संगठन को नई दिशा प्रदान करने जैसे विषय पर बल दिया, एवं कहा की आगमी समय मे बूथ स्तर पर युवा मोर्चा की कार्यकरणी का विस्तार किया जाएगा जिसमे राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित युवा वा भाजपा के रीति नीति से प्रभावित युवाओ को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर नवीन जिम्मेदारी दी जाएगी इसी क्रम में मंडल प्रभारी पोषण रिंकू सेन ,जिला कार्यसमिति सदस्य विष्णु चंद्रकार,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर साहू ,मंडल महामंत्री संतोष बल्ला चंद्राकर ,मंडल मंत्री आनंद मेश्राम, ने सभी कार्यकर्ताओं को अपना व्यक्तिगत अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान किया, वही मंडल अध्यक्ष धनेंद्र कुमार साहू ने बैठक के विषय को विस्तार पूर्वक रखा. वा मंडल में बूथ स्तर तक कि कार्यकरणी निर्माण की पृष्टभूमि रखी,वा आगामी कार्यक्रमो की रूप रेखा से वरिष्ठों को अवगत कराया और युवा मोर्चा के गठन से लेकर वर्तमान समस्या से अवगत कराया ,उक्त बैठक में मंडल महामंत्री धरम वीर साहू , कोषाध्यक्ष रविकांत साहू, उपाध्यक्ष मनीष साहू, मंत्री पारस सेन ,कार्यालय मंत्री डोमेश्वर साहू, शो.मीडिया प्रभारी दीपक साहू ,कार्यकरणी सदस्य रवि साहू ,मोनार्क ,दिनेश,किसान मोर्चा के शो. मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू आदि कार्यकर्ताओ की विशेष उपस्थित रही