मुंबई : पार्श्व गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं. लता को ब्रिच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने यह जानकारी दी है.
भतीजी रचना ने बताया कि लता मंगेशकर में कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. उन्होंने बताया कि वह ठीक हैं. उम्र को देखते हुए एहतियाती कारणों से लता को आईसीयू में रखा गया है. उन्होंने कहा, 'कृपया हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें.'
