Mumbai:: सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बाद अब कटरीना कैफ और उनके पति विकी कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। सुपरस्टार जोड़ी को सोशल मीडिया के जरिए अज्ञात शख्स ने यह धमकी दी है। इसके बाद Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने मुंबई पुलिस को सूचना दी। सांताक्रूज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक, वे मामले की जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि Katrina Kaif और Vicky Kaushal को धमकी क्यों दी गई? क्या उनकी जान को वाकई खतरा है या यह किसी की शरारत है?
