-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजयुमो ने कराया मैराथन दौड़....

 स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल में बढ़ाया था भारतीय संस्कृति का मान: रंजना साहू


अपनी संस्कृति सभ्यता और मातृभूमि पर गर्व करने का संदेश, आज भी युवाओं में देश प्रेम की भावना जाता है: रामू रोहरा


स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष भारतीय सनातन संस्कृति सभ्यता के आधार स्तंभ है : शशि पवार


उठो जागो और सफलता प्राप्ति तक संघर्ष करो या युवाओं के लिए हमेशा सफलता का मंत्र प्रमाणित होता है: हरिओम साहू


धमतरी:- युवाओं के प्रेरणा स्रोत व भारतीय सनातन संस्कृति सभ्यता के ध्वज वाहक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्य  के आवाहन पर व प्रदेश अध्यक्ष  रवि भगत के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला धमतरी ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। यह आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (नहर नाका) चौक से प्रारंभ होकर, सदर मार्ग होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक (बठेना वार्ड) में जाकर समाप्त हुई।



 युवा मोर्चा के इस आयोजन के पीछे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अखंड भारत की संकल्पना से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय द्वारा समाज को सशक्त करने के मंत्र तक की यात्रा के रूप में थी। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, कुल 289 प्रतिभागियों ने इस मैराथन रेस में भाग लिया जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भगवा ध्वज लहरा कर रेस को प्रारंभ किया। इस रेस में गर्ल कैटेगरी में प्रथम हिना नाग ,द्वितीय यामिनी, तृतीय दुर्गेश्वरी रहे, वही बॉयज कैटेगरी में प्रथम यशवंत साहू ,द्वितीय अजय व तृतीय अमित यादव रहे। मैराथन दौड़ के निर्णायक फ्रीडम अकैडमी के संचालक  लोकेश साहू सर, आलोक देवांगन सर, निषाद सर, टिकेंद्र सर रहे। पुरस्कार वितरण सभी सम्मानीय अतिथियों द्वारा किया गया। युवा मोर्चा की इस मैराथन दौड़ के आयोजन में फ्रीडम अकैडमी के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग रहा....



अंत में आभार व्यक्त करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेताओं निर्णायक मंडल आए हुए प्रतिभागी विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे युवा मोर्चा के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश दुबे ने किया ।



उक्त कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक रंजना साहू, प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष  हरिओम साहू ,महामंत्री कविंद्र जैन ,उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी ,श्यामा साहू नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, धनीराम सोनकर ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीथिका विश्वास ,मंडल अध्यक्ष विजय साहू ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, अवनेद्रा साहू ,श्यामा साहू, सुशीला तिवारी, सरिता एसआई ,प्राची सोनी मिथिलेश सिन्हा , अज्जू दिस लहरें ,जिला महामंत्रीअविनाश दुबे ,कैलाश सोनकर ,देवेश अग्रवाल सत्यम चंद्राकर ,मंडल अध्यक्ष गोविंदा ढिल्लों, धन्नू साहू रिंकू सेन, कोमल सरवा , आकाश पांडे, सूरज शर्मा, रितिका यादव ,रूपा जी, नम्रता पवार, रेशमा जी, विनय जैन, चिराग  वेद साहू, उमेश यादव ,गोपाल साहू,विकास राठी, दुष्यंत शर्मा ,प्रेम साहू ,प्रकाश राजपूत, भूषण सिन्हा, राजा साहू ,सरगम साहू, रानू साहू, रुपेश यादव, विक्की अग्रवाल, हिमांशु  सिन्घ , रितिक रजकभवेश साहू , एश्वर्य  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।