उत्तर प्रदेश:: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया.89 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, उन्होंने लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में अंतिम सांस ली.
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी दिग्गज नेता के निधन के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. कल्याण सिंह उन दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं, जिनका नाम राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हर शख्स के जुबान पर है. दिग्गज नेता के निधन से बीजेपी का बड़ा नुकसान हुआ है. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन खबर से पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ मायूसी छाई हुई है. तबीयत खराब होने की वजह से बीती चार जुलाई की शाम को कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था.
