-->

DNA UPDATE

CRIME-सेक्स रैकेट चलाने वाली मॉडल गिरफ्तार, लग्जरी होटल में पुलिस के छापे मार कार्रवाई

मुंबई. मुंबई एक मायानगरी है पैसे कमाने के लिए यहाँ लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, यहाँ की चकाचौंध में जो एक बार आ जाए वो दोबारा वापस नहीं जाना चाहता, मुम्बई से ही एक अपराध की खबर सामने आई है , मुम्बई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक मॉडल को गिरफ्तार किया है. 32 साल की मॉडल पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है. क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार यह मॉडल सेक्स रैकेट चला रही थी, जिसमें टीवी के एक्टर और मॉडल शामिल थे. बुधवार की दोपहर जुहू के एक लग्जरी होटल में छापेमार कार्रवाई की गई थी जिसके बाद ये गिरफ्तारी की गई.
बता दें कि रेड के दौरान एक टीवी एक्टर और मॉडल को वहां से निकाला गया. बताया जा रहा है कि ये टीवी एक्टर और मॉडल एक जाने-माने चैनल के साथ काम कर चुके हैं और साबुन के विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं. आरोपी महिला ने इन दोनों लोगों के लिए 4 लाख रुपए की डील की थी.
पुलिस के मुताबिक, यूनिट 7 के अधिकारियों को टिप मिली थी की एक मॉडल हाई प्रोफाइल वैश्यावृति रैकेट चला रही हैं. इस रैकेट में वह टीवी एक्टर्स और मॉडल्स को कस्टमर्स के पास भेजती थी. ऐसे में पुलिस ने एक नकली कस्टमर को आरोपी मॉडल के पास भेजा था, जिससे उनसे 4 लाख रुपए मांगे थे.
वहीं , कुछ मीटिंग्स के बाद आरोपी मॉडल ने नकली कस्टमर को जुहू के एक थ्री स्टार लग्जरी होटल में आने के लिए कहा. ऐसे में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अपना जाल पहले ही बिछा लिया था. जैसे ही मॉडल, दो महिलाओं को लेकर पहुंची उसे पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी महिला पर IPC की धाराएं और अनैतिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधान लगाए गए हैं. सांता क्रूज की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

वैसे यह पहली बार नहीं है जब ऐक्ट्रेस से जुड़े किसी वैश्यावृति रैकेट का भंडाफोड़ हुआ हो. इससे पहले भी एक एक्ट्रेस पर आरोप लगा था और उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी.