बेमेतरा। जिले में रक्षाबंधन के लिए नवीन बाजार में दुकानें सजी हुई है। जहां लोग मनपसंद राखियां खरीदारी करने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। आज राखी के एक दिन पहले लोग बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक त्यौहार से संबंधित खरीदारी करने बाजार पहुंचे। जिससे आज दिनभर बाजार गुलज़ार रहा। बहनों की ओर से जहां भाइयों को डाक के माध्यम से रक्षा सूत्र भेजे जा रहे हैं, वहीं दुकानों पर सजी अलग-अलग प्रकार की राखियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। साथ ही तरह-तरह की मिठाईयां लोगों का मन भा रहा है। जिससे राखी दुकानों के साथ-साथ मिठाई की दुकानों में भी रौनक देखने को मिली।
