धमतरी:: नगरी विकासखण्ड के ग्राम दुगली में गत रात्रि कुछ असामाजिक तत्वां द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा को खण्डित कर दिया गया था। इसके मद्देनजर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुगली थाना में एफ.आई.आर. दर्ज की गई। बताया गया है कि खण्डित प्रतिमा को ठीक करके उसे ढंक कर रख दिया गया है। गौरतलब है कि उक्त प्रतिमा का अनावरण वर्ष 2019 में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था।
