-->

DNA UPDATE

CRIME::तीन दोस्तों के साथ मिलकर बेटी ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर...

 बेंगलुरु:: कर्नाटक से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या करा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक किशोरी और उसके तीन नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसके पिता को मारने के लिए उसके दोस्तों की मदद की क्योंकि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया था।
बेंगलुरू के येलहंका न्यूटन पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार तड़के बदमाशों ने उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। यह पूरा मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। 45 वर्षीय मृतक बिहार का रहने वाला था और बेंगलुरु में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की बड़ी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी, जबकि दूसरी बेटी फिलहाल चौथी क्लास में है। मृतक ने दो शादियां की थी और उसकी पहली पत्नी बिहार में ही रहती थी, वहीं उसकी दूसरी पत्नी कलबुर्गी की थी और इस विवाह से उसकी दो बेटियां थीं। पुलिस ने कहा कि वह शख्स कथित तौर पर अपनी पहली बेटी का यौन उत्पीड़न करता था। पुलिस को बड़ी बेटी ने बताया कि यौन उत्पीड़न के संबंध में उसने अपनी मां को भी बताया था और इस बात पर दंपति की लड़ाई भी हुई थी, लेकिन इसके बाद में यौन उत्पीड़न जारी रहा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही में जुटी है