-->

DNA UPDATE

DHAMTARI BREAKING-8 साल की मासूम बच्ची से गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...



धमतरी ::सिटी कोतवाली पुलिस ने 8 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोप है कि पड़ोस की ही रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची को गलत नियत से छेड़खानी कर रहा था जिसकी शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही आगे की कार्रवाई में जुट गई है



थाना सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग ने बताया कि धमतरी के लाल बगीचा वार्ड में रहने वाले आरोपी नंद किशोर सागरवंशी पिता स्वर्गीय पंचम सागरवंशी उम्र 45 वर्ष ने पड़ोस में रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाने छेड़खानी कर रहा था जिस पर बच्ची ने विरोध जताया और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित छेड़छाड़ की धारा 354 अपराध दर्ज कर आरोपी नंद किशोर सागरवंशी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है 




बता दें कि कुछ दिन पहले धमतरी पुलिस द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बाल सुरक्षा सप्ताह चलाया गया था जिसमें स्कूलों में जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में अवगत कराया गया था इसी का नतीजा है कि बच्चे अपराध होने की दशा को भापकर अपने परिजनों को संदिग्ध गतिविधियों से अवगत कराते हैं जिसके चलते अपराधिक कृत्य के लोगों को सलाखों के पीछे जाने से कोई नही रोक सकता है।