-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-ग्राम परेवाडीह में प्राथमिक शाला भवन के सामने शेड निर्माण कार्य के लोकार्पण विधायक रंजना साहू के आतिथ्य में हुआ संपन्न...

 

धमतरी- विगत दिनों ग्राम परेवाडीह में विधायक की अनुशंसा से स्वीकृत प्राथमिक शाला भवन के सामने शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विधायक सहित सभी अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। तत्पश्चात आए हुए अतिथियों का ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। अतिथि उद्बोधन में विधायक ने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र में नित प्रतिदिन धीरे-धीरे विकास की एक नई ऊंचाई की ओर आगे बढ़ रही है, पिछले 10 वर्षों में जो विकास रुका हुआ था वह अंधियारा छंट कर फिर से विकास धमतरी में हो रहा हैं। जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने कहा कि जिस तरह सम्मानीय विधायक जी द्वारा क्षेत्रों में विकास कार्य को प्रगति दिए हैं वह सराहनीय है, क्षेत्र की समस्याओं से लेकर मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर धमतरी को विकास की ओर अग्रसर करने में सबसे प्रमुख भूमिका विधायक जी का रहा है उनका मैं समस्त क्षेत्र वासियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने कहा कि हमारी सभ्यता संस्कृति को समेटकर विकास की गंगा का क्षेत्र में बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्न शील रहती है हमारी विधायक।




 इस अवसर पर जनपद सदस्य चंद्रकला रूपेश बंजारे, नीलू रजक, ममता सिन्हा, वीरेंद्र साहू, कोमल सार्वा, शीतलेश साहू, पीलू राम निर्मलकर, दीनदयाल साहू, भागीरथी साहू, सुखराम साहू, उमेश जोशी, भानु प्रताप निर्मलकर, राजेश कुमार, गुहलेद साहू सहित वरिष्ठ ग्रामीण जन एवं पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार सरपंच टिलेश्वरी देवेंद्र साहू ने किया।