नई दिल्ली: मोदी सरकार ने आज अहम फैसला किया है,दरअसल भारत विरोधी समाचार फ़ैलाने वाले 35 और YouTube चैनलों को केंद्र सरकार नेब्लॉक कर दिया है. सूचना प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने बताया कि गुरुवार 20 जनवरी को मंत्रालय को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर हमने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं. इन सभी अकाउंट्स में आम बात यह है कि ये पड़ोसी देश पाकिस्तान से संचालित होते हैं और झूठे भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं.
विक्रम सहाय ने कहा कि यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले सूचना युद्ध की तरह है. खुफिया एजेंसियों की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है.
