नई दिल्ली : इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ट्वीट करके दी है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा." बता दे कि, राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा. सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जो कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे.
