बलौदाबाजार. तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया है. ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है यह पूरी घटना बलौदाबाजार के ग्राम नवापारा की है मृत युवक नया पारा थाना निवासी सुहेला का रहने वाला था.तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रोहित पाल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चकाजाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.इस घटना की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया है।
