-->

DNA UPDATE

C.G.CORONA UPDATE :: छत्तीसगढ़ में आज मिले 4574 संक्रमित मरीज, इन जिलों में लगातार बढ़ रहे मरीज...

छत्तीसगढ़ में आज 4574 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 5396 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए वही 10 मरीजो की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है।
आज 17 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 12.02 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 38 हजार 064 सैंपलों की जांच में से 4574 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


प्रदेश के इन जिलों में 5 से 50 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए

आज 17 जनवरी को जिला बलरामपुर में 50, सुकमा में 45, बस्तर से 35, बेमेतरा से 31, दंतेवाड़ा से 27, महासमुन्द से 26, मुंगेली से 21, बीजापुर से 11 नारायणपुर से 8 एवं गरियाबंद से 5 कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदेश के 10 जिलों में पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही

आज 17 जनवरी को जिला बलरामपुर, दंतेवाडा, बस्तर, मुंगेली, कबीरधाम एवं बीजापुर में पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही ।