छत्तीसगढ़ में 5614 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5796 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 9 लोगों की मौत हुई है
आज 18 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 11.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 50 हजार 258 सैंपलों की जांच में से 5614 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश के इन जिलों में 100 से कम कोरोना संक्रमित पाए गए
आज 18 जनवरी को जिला गौरेला-पेंड्रा - मरवाही में 73, महासमुंद में 65, बलौदाबाजार में 63, मुंगेली में 56, बस्तर में 51, बलरामपुर में 50, सूरजपुर में 48, गरियाबंद में 39, कबीरधाम एवं दंतेवाड़ा में 38-38, सुकमा नारायणपुर में 26-26, बेमेतरा में 15 एवं बीजापुर में 14 कोरोना संक्रमित पाए गए।
प्रदेश के 09 जिलों में पॉजिटीविटी दर 05 प्रतिशत से कम है 18 जनवरी को जिला मुंगेली, दंतेवाड़ा, सूरजपुर बस्तर, बलौदाबाजार, आज बलरामपुर, बीजापुर, बेमेतरा, कबीरधाम में पॉजिटीविटी दर 5 प्रतिशत कम रही।
देखिए जिलेवार आंकड़े-
