-->

DNA UPDATE

M.P. VIRUL VIDEO :- 2023 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के फिल्मी वीडियो हुए वायरल।

भोपाल::  2023 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों तक अपनी बात पहुंचाने की कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत विभिन्न मुद्दों को लेकर छोटे-छोटे वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट मीडिया में वायरल किया जाएगा। पार्टी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाएगी। इसके लिए कार्यक्रम चलाएंगे, जिसकी रूपरेखा जल्द तय होगी। इसके संकेत पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के उसे फिल्मी वीडियो के माध्यम से दिए गए हैं, जो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। इसे कांग्रेस के आइटी विभाग ने तैयार करवाया है। इसमें बताया गया है कि शिवराज के कथित जंगलराज पर प्रहार करने के लिए कमल नाथ आ रहे हैं।
 इस पर गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि वे वीडियो में गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब यह भी बता दें कि किस पर गोली मार रहे हैं।