-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:-बाइक चोर गैंग को कुरूद पुलिस ने धर दबोचा,लाखों के बाइक के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

 

धमतरी जिले के कुरूद पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चोरी करने वाले चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के कब्जे से 9 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया है जिसकी कीमती लगभग पॉच लाख रूपये बताया जा रहा है वही आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दर्री बजरंग चौक कुरूद निवासी प्रार्थी रघुवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि पिछले साल 18 अगस्त को बगदेही में कार्यक्रम देखने गया हुआ था जहाँ कार्यक्रम स्थल के पास रोड के किनारे अपना बजाज प्लेटिना खड़ा किया हुआ था,जो कार्यक्रम से वापस आया तो उनका दोपहिया वाहन वहां पर नहीं था जिसपर चोरी होने की रिपोर्ट  थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्घ की गई थी। लगातार बाइक चोरी की घटना के बाद एसपी के निर्देशन में टीम तैयार की गई जिसके बाद कुरूद की संयुक्त टीम आरोपियों की पतासाजी के लिए रवाना हुई.इस दौरान मुखबीर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति मोटर सायकिल बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है ,जिस पर थाना प्रभारी कुरूद के विशेष टीम द्वारा बताए गए भरदा क्षेत्र में  चिन्हांकित कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया,पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम यमन साहू पिता स्व.प्रहलाद साहू और अन्य पाँच लोग भी शामिल होना बताया। टीम द्वारा आरोपी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन को थाना कुरूद क्षेत्र ग्राम बगदेही से चोरी करना बताया गया। आरोपी से अन्य वाहनों के चोरी संबंध में आशंका होने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य गिरप्तार साथियों के साथ धमतरी शहर के एवं नयापारा राजिम,राजाराव पठार,(बालोद) तुमगांव,कुरूद,अर्जुनी के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अलग - अलग स्थानों से कुल 9 नग दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपियों  की निशानदेही पर उसके कब्जे से 9 नग  दोपहिया वाहन लगभग  500,000 रूपये को जप्त किया गया है। बताया गया कि आरोपियों ने चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहनों के नंबर प्लेट को बदल देते थे.फिलहाल पुलिस ने चोरी की धारा 379 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपियों में यमन साहू पिता स्व.प्रहलाद साहू उम्र 19 वर्ष, गनेशु उर्फ गनपत यादव पिता पुज यादव 22 वर्ष ,भीषम साहू पिता लेख राम साहू 19 वर्ष , इशांत यादव पिता शत्रुघन साहू 20 वर्ष , रेवाराम ध्रुव पिता विमल ध्रुव 24 वर्ष है वहीं एक आरोपी फरार है जिसका नाम विष्णु साहू है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना किया गया है जिससे और चोरी की वाहन बरामद  होने की आशंका बताई जा रही है



पूरे कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद उमेन्द्र टंडन एवं सउनि. पी.एन.ध्रुव,प्रआर. लोकेश नेताम ,प्रआर. अश्वनी बंजारे,आर. राकेश बंजारे, राजू भारद्वाज, त्रिवेंद सिरमोर, मनोज साहू ,टिकेश ध्रुव थाना कुरूद टीम शामिल थे।