धमतरी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से मोबाइल लूटने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से दो लाख रूपये के 12 नग मोबाईल बरामद किया गया है. साथ ही घटना में उपयोग 2 मोटर सायकल भी बरामद किया गया है. जब्त सामानों की कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार रूपये बताया जा रहा है. सायबर सेल तकनीकी और थाना कोतवाली, अर्जुनी, रूद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है
रविवार को धमतरी पुलिस जन संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि धमतरी थाना सिटी कोतवाली,अर्जुनी, रूद्री क्षेत्र में लगातर पिछले 3-4 महीनों से 3 अज्ञात नकाबपोश मोटर सायकल चालकों और शाम के समय एकांत रास्ते में पैदल घुमते व सायकल से चलते हुए लोगों को रेकी कर अपनी चलती बाइक से मोबाईल लूट कर फरार हो जाते थे.जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी में अपराध पंजीबद्ध किया गया. बताया गया कि 15 जनवरी को स्टेशन पारा निवासी हेमंत पाण्डेय अपने साथी शैलेन्द्र उर्फ शल्लू ध्रुव और अमन नागरची ये तीनो मोबाईल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे जिसकी सूचना पर सायबर सेल और थाना कोतवाली, अर्जुनी की टीम ने तीनो संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया. जिसपर धमतरी शहर और ग्रामीण इलाकों में राहगिरों से तीनों मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार किये।गिरफ्तार किये गये आरोपियों में हेमंत पाण्डेय पिता अशोक पाण्डेय उम्र 22 वर्ष स्टेशनपारा, शेलेन्द्र उर्फ शल्लू ध्रुव पिता मनोहर ध्रुव उम्र 20 वर्ष बटेना वार्ड और अमन नागरची पिता अश्वनी नागरची उम्र 19 वर्ष स्टेशनपारा वार्ड है।
संपूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल के निरीक्षक भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बजारे सउनि अनिल यदु आरक्षक कमल जोशी, धीरज डडसेना, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू आनंद कटकवार कृष्णा पाटिल, झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल एवं थाना कोतवाली अर्जुनी, रूद्री की टीम शामिल रही।
