छतीसगढ़ तेली बिरादरी फाउन्डेशन (CTB)के प्रथम वार्षिक कलेन्डर का बुधवार को शाम 7 बजे विधिवत ढंग से विमोचन किया गया
स्थानीय नया बस स्टैंड स्थित आनंद रोडवेज के दफ्तर में आयोजिय प्रोग्राम में मुस्लिम तेली बिरादरी के वरिष्ठ हाजी अय्यूब निर्बान ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेली बिरादरी फाउंडेशन रचनात्मक कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है ।वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करने के लिए संस्था के सदस्यों को अपनी ओर से मुबारकबाद देते हुए उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि बिरादरी के नोजवान अपने उद्देध्य की पूर्ति में जरूर सफल होंगे। बिरादरी के भाई मोहम्मद यूसुफ गोड़ ने कहा कि सीटीवी का यह एक उल्लेखनीय कार्य है ...ऐसे रचनात्मक कार्यों से समाज में अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है ....बिरादरी के ही भाई अब्दुल रज्जाक रिजवी ने कहा कि छतीसगढ़ तेली बिरादरी फाउंडेशन ने बिरादरी के युवाओं को एकजुट कर उनकी ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करके अन्य समाज के लोगों के बीच एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने संस्था से जुड़े लोगो से आग्रह किया हैं कि एक पत्रिका का प्रकाशन किया जाए ,जिसमें बिरादरी की उन प्रतिभाओं का उल्लेख हो ,जिन्होंने संघर्ष करके एक मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर मोहम्मद अनवर सोलंकी मुस्तफा निर्माण ,हाजी अब्दुल रशीद खत्री ,अयूब गौड़ एजाज,सादिक भाई आदि मौजूद रहे।
