-->

DNA UPDATE

NEWS- "बसपन का प्यार" फेम सहदेव दिरदो ने साइन की फिल्म, निभाएंगे अजीत जोगी के बचपन का किरदार।

Raipur:- देश में इंटरनेट सेंसेशन के नाम से मशहूर वायरल ब्यॉय सहदेव दिर्दो अब फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएगा. 14 वर्षीय सहदेव ने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवन पर बन रही फिल्म साइन की है. इस फिल्म में सहदेव पूर्व सीएम जोगी के बचपन का किरदार निभाएगा. फिल्म निर्माताओं ने सहदेव के साथ फिल्म को लेकर कागजी कवायद पूरी कर ली है. छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के निवासी सहदेव वायरल ब्यॉय के नाम से भी जाने जाते हैं. स्कूल में गाया उनका गाना ‘बसपन का प्यार’ इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसने सहदेव को स्टार बना दिया
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बायोपिक छत्तीसगढ़ी और हिंदी में रिलीज होगी. इस फिल्म में बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो पहली बार एक्टिंग करता नजर आएगा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हो सकती है. पिछले महीने सुकमा में हुए एक्सिडेंट के बाद सहदेव हाल ही में रिकवर होकर वापस लौटे हैं. रायपुर में इलाज के दौरान भी अजीत जोगी पर फिल्म बनाने वाली टीम ने सहदेव से मुलाकात की थी. तब फिल्म में एक गीत को लेकर सहदेव से चर्चा की गई थी.