Mumbai:- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की पहली फैमिली तस्वीर सामने आई है। कपल अपने बेबी को लेकर घर जाने के लिए अस्पताल से निकलते समय स्पॉट किए गए। हर्ष बेटे को गोद में लिए दिखाई दिए। वहीं कॉमेडियन भारती के फेस पर खुशी साफ झलक रही थीं। बता दें 3 अप्रैल को दोनों एक बच्चे के माता-पिता बने। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी की जानकारी दी थी।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई। कपल ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। Viralbhayani ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें भारती हर्ष के चेहरे से मास्क हटाती नजर आई। वहीं कैमरामैन उनके कुछ सवाल पूछ रहे थे। जिसके बाद भारती बात करने का इशारा करती दिखाई दीं।
देखे वीडियो-:

