-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- भाजपा स्थापना दिवस पर मनाये जा रहे सेवासप्ताह पर भाजयुमो ने किया फल वितरण

 

धमतरी:: भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने स्थापना दिवस से सेवा सप्ताह का शुभारंभ विभिन्न समाजसेवी तथा जनहित कार्यों को केंद्र बिंदु बनाकर किया गया है इसी कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी की अगुवाई में शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल, शीतल पेय तथा जूस वितरण करते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछ कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर की उक्त अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार में सेवा की भावना प्रदान करती है वहीं पार्टी के जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने बताया कि पार्टी के कार्य प्रणाली में ही जरूरतमंद तथा समाज के निम्नतम के तक पहुंच कर अपने कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्हें लाभान्वित करना ही पवित्र उद्देश्य में समाहित है जिसे हम सब  मिलकर पूरे सप्ताह भर विशेषतःकार्य रूप में परिणित करेंगे।




    उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, महेंद्र पंडित, विधायक प्रतिनिधि दीपेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, राजेंद्र शर्मा  ,विजय साहू ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ,शिवदत्त उपाध्याय, गंगा प्रसाद, महावीर चोपड़ा, महामंत्री अविनाश दुबे,गायत्री सोनी, रिकी गनवानी, वीरू साहू ,देवेश अग्रवाल,कुलेश सोनी , भागवत साहू ,गोपाल साहू , दौलत वाधवानी , चिराग आता, शुभांक ,अभिषेक शर्मा ,हर्ष अग्रवाल, मनीष आसानी ,वेद प्रकाश ,योगेश ढीमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेl