-->

DNA UPDATE

BILASPUR CRIME:- मंदिर दर्शन करने गया पूरा परिवार, सूने मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी ले उड़े चोर।

बिलासपुर:- मंगला में रहने वाला परिवार गुस्र्वार की दोपहर मकान में ताला लगाकर मैहर दर्शन के लिए चला गया। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। पीड़ित के रिश्तेदार ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


गौरी-गणेश कालोनी में रहने वाले आशीष सक्सेना निजी संस्थान में काम करते हैं। उनके मकान से थोड़ी ही दूर पर उनके मामा रामकृष्ण श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते हैं। रामकृष्ण अपने परिवार को लेकर गुस्र्वार को मैहर दर्शन के लिए चले गए। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था।



शुक्रवार की सुबह उनके घर में काम करने वाली सहायिका आई। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। उसने घटना की जानकारी आशीष को दी। इस पर आशीष अपने मामा के घर आए। उन्होंने घटना की जानकारी मामा को फोन पर दी। इसके बाद वे आसपास के लोगों के साथ मकान के अंदर गए। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में सामान बिखेर दिया था। आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 20 तोला चांदी, तीन तोला सोने के जेवर पार कर दिए थे। साथ ही आलमारी में रखे 30 हजार स्र्पये ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। आशीष ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।