DHAMTARI-: प्राकृतिक आपदा पीड़ित 4 परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत - DNA

NEWS UPDATE

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

DHAMTARI-: प्राकृतिक आपदा पीड़ित 4 परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के 4 लोगों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। इनमें भखारा तहसील के ग्राम मंडेली की सरस्वती साहू की आग से जलने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पति धर्मेन्द्र साहू को चार लाख रूपये, ग्राम देवरी के नारायण बैस की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी दामिनी बैस को चार लाख रूपये, ग्राम भैंसबोड़ के भूषण साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी धनेश्वरी साहू को चार लाख रूपये और ग्राम सिहाद के लोकेश कुमार रात्रे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी रात्रे को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Pages