-->

DNA UPDATE

DHAMTARI : ...रामु रोहरा बने प्रदेश के नेता

देवेन्द्र मिश्रा DNA : जगदीश (रामु) रोहरा की नियुक्ति से समर्थकों के चेहरे खिले -- उन्होंने खुलकर खुशी जाहिर की 
        भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एक लंबे इंतजार के बाद अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें धमतरी से कर्मठ, जुझारू  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा  को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन मे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
            जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थिति में अपने सक्षम नेतृत्व से जिले की 3 में 2 सीटो पर पार्टी का परचम लहराने वाले निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामु रोहरा को प्रदेश में स्थान मिलना वाजिब है और स्वागतयोग्य है। गौरतलब है कि श्री रोहरा पूर्व में पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी का दायित्व बाखूबी निभाया।और भाजपा के संगठन को एकजुट रखने में उनकी अहम भूमिका रही। 


          गौरतलब है कि मंगलवार की शाम  भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है. जिसमें नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश 

कार्यसमिति सदस्यों के नाम शामिल है.

धमतरी जिले से इन नेताओं को मिली जगह
अजय चंद्राकर बने प्रदेश प्रवक्ता वहीं विधायक रंजना साहू बनी आमंत्रित सदस्य, और प्रितेश गांघी को महत्व दिया गया है