-->

DNA UPDATE

DHAMTARI : BKT टायर कम्पनी ने बांटे कोरोंना किट

देवेन्द्र मिश्रा DNA :  सोमवार को आमापारा स्थित मंगल भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमे चुनिंदा लोगो की उपस्थिति रही.समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग व् मास्क की अनिवार्यता का भी पालन किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य अध्यक्षा जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना रहे.कार्यक्रम के दौरान बीकेटी ग्रुप  द्वारा 60 पीपीई किट 150 बेडशीट 5 टेबल शील्ड एवं 100 मास्क प्रदान किए गये। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. डीके तुर्रे को बीकेटी कंपनी के डिस्ट्रीब्युटर व रजत इक्विपमेंट्स रायपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर महावीर गोलछा एवं उनकी टीम की ओर से यह  सामान प्रदत्त किये गये। इस दौरान सिद्धार्थ परिहार सुपारस गोलछा नीरज गुप्ता,एवं शरद खवास मौजूद रहे।
 इस सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के लिये सीएचएमओ डॉ डीके तुर्रे ने पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान आध्यात्म योगी प.पु.श्री महेंद्र सागर जी म.सा. युवामनीषी प.पु. श्री मनीष सागर जी म. सा. आदि ठाणा 10 ने इस अवसर पर कहा की न सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है.इस दौरान कई चुनौतियाँ आयी साथ कई चीजों को सिखने का मौका मिला.शासन प्रशासन जागरूकता के साथ इस संकट से  निपट रहा है लेकिन आम नागरिको को भी इस संकट से निपटने आगे आना होगा.बीकेटी व् रजत ग्रुप द्वारा अपनी सामजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है कंपनी द्वारा सुरक्षा सामान दिए जा रहे है.यह मानवता के लिए प्रेणना है.

इस दौर में व्यक्ति सकारात्मक विचारो का पालन करे सकारात्मकता से ही बुराइयों से लड़ा जा सकता है जैन धर्म द्वारा चातुर्मास व् अन्य माध्यमो सकरात्मकता लाने का प्रयास होता रहता है.भविष्य में ऐसे सेवाभावी कार्यो के लिए शुभकामनाये भी दी

 आयोजन के दौरान पूज्य म.सा. के हाथो कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य व् जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी का स्मृति चिन्ह से सम्मान भी किया गया .कार्यक्रम का संचालन शिशिर सेठिया ने किया.