-->

DNA UPDATE

DHAMTARI :: जहरीले सर्पदंश की महिला हुई शिकार

 देवेंद्र मिश्रा :: सर्प दंश की शिकार महिला की 108 टीम ने त्वरित इलाज और हॉस्पिटल पहुंचाकर जान बचाई। भखारा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले गांव कोपेडीह निवासी 37 वर्षीय कुसुमलता साहू को जहरीले सांप ने काट लिया। व्याकुल परिजनों ने 108 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ईएमटी डायमंड निषाद और पायलट धनंजय साहू तुरंत गांव पहुंचे। 



गांव पहुंचकर ईएमटी ने देखा कि सर्प ने महिला के पैर को दो बार कांटा है। जहर के शरीर में फैलने से कुसुमलता की तबियत बिगड़ने लगी और आंखों में अंधेरा छाने लगा। ईएमटी ने  ईआरसीपी की सहायता लेते हुए डॉक्टर वजस के सलाहनुसार महिला को जीवन रक्षक दवाइयां दी और इलाज करते हुए जिला अस्पताल धमतरी लेकर आए। फिलहाल महिला की तबियत खतरे से बाहर है।