देवेन्द्र मिश्रा
धमतरी -: छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम निर्वाचन से अनवरत तीन कार्यकाल के रूप मे 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर राज्य का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर रमन सिंह का शहर आगमन पर नगर के प्रवेश द्वार अर्जुनी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई शहर के हृदय स्थल मे आतिशबाजी के साथ स्वागत की गई
युवा मोर्चा द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महती योगदान देने वाले वीर सपूत क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डाँ. रमनसिंह ने कहा कि युवाओं का खून राष्ट्र के नाम व काम आना चाहिए वर्तमान समय में देश जिस परिस्थितियों गुजरते हुवे विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है उन चुनौतियों से लड़ने के लिए युवा वर्ग हमेशा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहें साथ ही उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के सत्कार से अभिभूत होते हुए उनकी पीठ थपथपाई तथा मोर्चा के सदस्यों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक कार्यों में अपने आप को जोडते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्रीय कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से अपने आप को समर्पित करें।
इस अवस विधायक रंजना साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार, भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामू रोहरा , प्रीतेश गांधी, जिला महामंत्री रविंद्ररविंद् कविंद्र जैन , जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपिका विश्वास , पूर्व महापौर अर्चना चौबे,भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, हेमंत चंद्राकर,गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन,सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित हुए ।



