-->

DNA UPDATE

Dhamtari-बड़ी मात्रा में गांजा परिवहन करते 1 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार ,जब्त गांजे की क़ीमत 61 लाख रूपये

धमतरी::धमतरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया है.पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में सफेद रंग की बोरियों में 305 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था जिसकी कीमत तकरीबन 61 लाख रुपए है मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वहीँ एक आरोपी मौके से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है मामले में मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन लिये प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोबाइल भी  जप्त किया गया है पुरे मामले में सिहावा पुलिस ने कार्यवाही की है 
पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी सिहावा नोहर सिंह मंडावी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि बोराई की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए सिहावा की ओर ले जा रहे हैं..थाना प्रभारी सिहावा ने तत्काल टीम तैयार कर घठुला बस स्टैंड बोराई मार्ग पर घेराबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई ...कुछ देर बाद एक सफेद रंग की पिकअप वाहन आने पर रोका गया... पुलिस को देखकर पिकअप में सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति पिकअप से उतरकर जंगल की ओर भाग गया.... पिकअप चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलेश यादव निवासी अर्जुनी, पोस्ट अमलीडीह थाना पाली जिला उमरिया मध्यप्रदेश बताया उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति का नाम उमेंद कुमार तिवारी निवासी बुढार जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश बताया गया ....संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली गई....तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में अन्य बोरियों के साथ सफेद रंग की 13 बोरियों में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा मिला..... जिसके संबंध में पूछताछ में खुलासा हुआ कि उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा क्रय कर अवैध रूप से परिवहन करते हुए बिक्री करने के लिए मध्यप्रदेश ले जा रहे थे....लेकिन धमतरी पुलिस के सक्रिय सूचना तंत्र व तत्परता से की गई कार्यवाही के कारण तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया....मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 13 बोरियों में भरे कुल 305 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमती करीबन 61 लाख रुपए को विधिवत कार्यवाही करते हुए जप्त कर किया गया....मादक पदार्थ गांजा के अवैध रूप से परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 GA 3837 कीमती करीबन 6 लाख रुपए एवं एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया गया....आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर विधि अनुरूप कार्यवाही किया गया....आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.... मामले में पिकअप वाहन से उतरकर फरार होने वाले आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है.... साथ ही विवेचना क्रम में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है।