मुम्बई::बिग बॉस ओटीटी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह शो 8 अगस्त यानी आज से वूट ऐप पर आएगा. इस बार शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 हफ्ते पहले ही शुरू होने जा रहा ह है।इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे. एक घंटे के एपिसोड के अलावा शो में सभी कंटेस्टेंट्स को आप 24 घंटे लाइव देख सकते हैं बिग बॉस का नया घर कैसा होगा, कौन-कौन घर में होगा, क्या नए नियम होंगे? ऐसे कई सवाल दर्शकों के मन में हैं.
हाल ही में बिग बॉस के इस नए घर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घर का कोना-कोना दिखाई दे रहा हैं घर का किचन, डायनिंग एरिया, गर्डन एरिया सब कुछ काफी कलरफुल नजर आ रहा है. बड़ा सा गार्डन एरिया है, जहां काफी बड़ी पेंटिंग्स और आर्ट पीस सजे नजर आ रहे हैं.
इस बार बंक बेड्स लगाए गए हैं. बाथरूम में लकड़ी का काम हुआ है. सिंक में अलग डिजाइन के शीशे लगाए गए हैं. इससे स्पेस काफी बड़ा नजर आ रहा है.
दर्शकों को पहली बार 'बिग बॉस' के घर से सभी प्रमुख ड्रामा और एक्शन 24 घंटे लाइव देखने का मौका मिलेगा.
