धमतरी:: धमतरी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है. जिसमें निरीक्षक आरएनएस सेंगर को थाना कुरूद से केरेगांव थाना प्रभारी बनाया गया है. निरीक्षक भुनेश्वर नाग को केरेगांव से थाना सिटी कोतवाली का कमान दिया गया है. निरीक्षक उमेंद्र टंडन को थाना अर्जुनी से थाना कुरूद का प्रभार सौंपा गया है. वही निरीक्षक रीना नीलम कुजूर को महिला सेल से थाना अजाक भेजा गया है. निरीक्षक गगन बाजपेयी को यातायात शाखा से थाना अर्जुनी प्रभारी बनाया गया है. निरीक्षक सत्य कला रामटेके को थाना अजाक से रक्षित केंद्र धमतरी भेजा गया है. वही निरीक्षक श्रद्धा पाठक को रक्षित केंद्र से प्रभारी महिला सेल बनाया गया है.
जारी आदेश के अनुसार अरुण कुमार जोशी उप पुलिस अधीक्षक को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ थाना केरेगांव और थाना अकलाडोंगरी का पर्यवेक्षक कार्य भी आगामी आदेश तक सौपा गया है वही धमतरी उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्य करते हुए थाना सिटी कोतवाली, थाना अर्जुनी और थाना रुद्री का पर्यवेक्षक कार्य भी आगामी आदेश तक संपादित करेंगे. वही देवराजू रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र धमतरी अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ आगामी आदेश तक यातायात शाखा प्रभारी का कार्य भी संपादित करेंगे




