रायपुर. छत्तीसगढ़ में Jio का नेटवर्क ठप हो गया था. जियो का नेटवर्क अचानक ठप हो जाने से सभी Jio यूजर्स परेशान हो गए थे. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लाखों Jio यूजर्स हैं, जो जियो के कस्टमर हैं. प्रदेश में ऐसे लाखों लोग हैं जो जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं.
Jio का नेटवर्क ठप होने के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा था. यूजर्स ने जियो का नेटवर्क डाउन होने की शिकायत की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि जियो का नेटवर्क कई घंटों से काम नहीं कर रहा है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बाद अब जियो का नेटवर्क भी डाउन हो गया है.
वहीं अचानक नेटवर्क नहीं होने से लोग परेशान थे. जिससे लोगों काम भी बाधित हुआ है. लेकिन अब खबर आ रही है कि Jio ने अपने ग्राहकों को एक मेसेज भेजा है, जिसे पढ़ने के बाद यूजर्स में थोड़ी राहत दिखाई दे रही है।
Jio द्वारा भेजे गए मेसेज में लिखा कि- प्रिय जियो यूजर, आपका सेवा अनुभव हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. दुर्भाग्य से, आज सुबह आपको और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ अन्य ग्राहकों को सेवा बाधित होने का सामना करना पड़ा. हालांकि हमारी टीमें इस नेटवर्क समस्या को कुछ ही घंटों में हल करने में सक्षम थीं, हम समझते हैं कि यह आपके लिए एक सुखद सेवा अनुभव नहीं था, और हम इसके लिए वास्तव में क्षमा चाहते हैं. एक सद्भावना संकेत के रूप में, हम एक 2 दिन का कॉमप्लीमेंट्री अलिमिटेड असीमित योजना का विस्तार कर रहे हैं जो आज रात स्वचालित रूप से आपके नंबर पर लागू हो जाएगी. आपकी वर्तमान सक्रिय योजना की समाप्ति के बाद मानार्थ योजना सक्रिय हो जाएगी. हम Jio पर आपके और आपके सेवा अनुभव को महत्व देते हैं.
