-->

DNA UPDATE

CORONA VIRUS RETURN:- डेल्टा वैरिएंट के रूप में कोरोना फिर से लौटने को तैयार, रहिये सावधान

New delhi:- दुनिया के कई देशों में एक तरह जहां कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेजी से हो रहा है, वहीं कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के मामले में फिर से तेजी आने के बाद में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ब्रिटेन में एक दिन में 43467 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं, वहीं बीते 24 घंटे में 186 लोगों की मौत हुई है। कुछ ऐसी ही स्थिति रूस में भी निर्मित हो रही है। रूस में संक्रमण बढ़ने के बाद रोज ही 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसके अलावा चीन के कुछ शहरों में बीते कुछ दिनों से फिर सख्त लॉकडाउन लगा दिया है।
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन अब दुनिया के कई देशों में डेल्टा वेरिएंट का नया रूप कहर ढा रहा है। यही कारण है कि चीन में भी एक बार फिर इन नए डेल्टा वेरिएंट के कारण संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चीन ने 40 लाख की आबादी वाले शहर लांझोउ में फिर लॉकडाउन लगा दिया है। लोगों से कहा गया है कि इमरजेंसी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इसके अलावा भी चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ा है।
हाल के दिनों में एक बार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना जरूरी है। मास्क पहनना बिल्कुल न भूले और दो गज की दूरी का पालन भी करें। इसके अलावा अभी तक यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो तत्काल वैक्सीन भी लगवाएं।