-->

DNA UPDATE

1 NOVEMBER HOLIDAY ANNOUNCEMENT- छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवम्बर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, सभी शासकीय कार्यालय रहेंगे बन्द।

रायपुर:-छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है, 1 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय और प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है साथ ही जिलास्तर पर भी एकदिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है, सभी इस आयोजन का आनंद के सके इस कारण राज्य सरकार ने 1 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया।