सोमवार को धमतरी में डॉक्टर हीरा महावर के अस्पताल में एमजीएम अस्पताल के सहयोग से निशुल्क डायबिटिक रेटिनोपैथी कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें पहुंचे मरीजों की निशुल्क जांच कर उचित मार्गदर्शन दिया गया.बता दें कि आज की भागमभाग जिंदगी में ज्यादातर लोग शुगर और उच्चरक्तचाप से पीड़ित है.दोनों के लंबे समय तक शरीर में रहने से कई प्रकार की बीमारियां होती है.ऐसे में ही शुगर के ज्यादा बड़े रहने से आंख पर प्रभाव पड़ता है... इसलिए सोमवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया .डॉक्टर हीरा महावर ने बताया कि शिविर में पहुंचे मरीजों की आंख शुगर और ब्लड प्रेशर जांच कर उचित मार्गदर्शन दिया गया.शिविर में पहुंचे एमजीएम अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाश्वत बेहरा ने बताया कि शुगर लेवल लंबे समय तक बड़े रहने से आंखों में प्रभाव पड़ता है. समय-समय पर आंख और किडनी की जांच करवानी चाहिए .आंख में ज्यादा असर रेटिना पर पड़ता है .आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन की जाती है .टीडीआर टाइप में आंख में से खून निकलना शुरू हो जाता है .जिसका पर्दा पर असर पड़ता है.अंधापन भी हो सकता है .वर्तमान समय में 35 से 40 वर्ष की आयु के युवा भी प्रभावित हो रहे हैं .प्रतिवर्ष नियमित रूप से प्रमुख अंगो की जांच होनी चाहिए .शिविर में मरीजों का वजन. शुगर और ब्लड प्रेशर जांच कर संभावित मरीजों को सलाह दिया गया.
