-->

DNA UPDATE

DHAMTARI- रिश्वत मांगना एक एएसआई को पड़ा महंगा...हुआ निलंबित..!

 

Dhamtari:-धमतरी के ग्राम बोड़रा के युवक ने एक एएसआई पर रिश्वत मांगकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बुधवार की देर शाम जहर सेवन कर लिया. जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ युवक का इलाज चल रहा है.इस मामले पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए अर्जुनी थाना में पदस्थ एएसआई दुलाल नाथ को सस्पेंड कर दिया है.वहीं इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. 



मिली जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को ग्राम बोडरा निवासी युवक जितेन्द्र साहू का अपने पिता के दोस्त के साथ कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था.जिसके बाद पिता के दोस्त ने जितेन्द्र के खिलाफ अर्जुनी थाने में मारपीट की शिकायत किया था.जितेन्द्र के माता पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त मामले के समझौता के लिए अर्जुनी थाना में पदस्थ एएसआई दुलाल नाथ ने 1 लाख 20 हजार रुपये की डिमांड की. वही पैसे नही देने पर किसी भी मामले मे जेल भेजने की बात कही थी.जिससे डरकर पुत्र जितेंद ने 80 हजार रूपये एएसआई को दिए थे.बाकी बचे 40 हजार के लिए पुनः बुधवार को एएसआई ने फोन लगाया था. जिससे परेशान होकर जितेन्द्र ने अपने घर पर जहर सेवन कर लिया. जिसका इलाज अभी धमतरी के बठेना अस्पताल में चल रहा है. 

फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एएसआई दुलाल नाथ को सस्पेंड कर दिया है. वहीं इस मामले पर डीएसपी अरुण जोशी का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी