दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगने के साथ ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वहीं 100 कोरोना वैक्सीन डोज लगने का रिकॉर्ड बनने के आपके मोबाइल में बजने वाली कॉलर ट्यून भी बदल गई है। अब यदि आप कॉल करेंगे तो आपको कोरोना महामारी के प्रति अलर्ट करने वाली कॉलर ट्यून के स्थान पर वैक्सीनेशन अभियान की सफलता का संदेश सुनाई देगा। गौरतलब है कि जब से कोरोना महामारी ने देश में दस्तक दी है, तभी से मोबाइल फोन यूजर्स को कॉल करने पर कोरोना महामारी के प्रति सतर्क करने के लिए कॉलर ट्यून सुनाई देती है। हालांकि कई बार लोग इससे परेशान भी हो चुके हैं और शिकायत भी कर चुके हैं। कुछ लोगों ने कॉलर ट्यून हटाने के लिए कोर्ट में भी अर्जी लगा दी थी।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के प्रति अलर्ट करने के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज में जागरूकता का संदेश दिया गया था लेकिन बीते साल से कोरोना कॉलर ट्यून में बिग बी की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। दरअसल अमिताभ की आवाज को हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन इस वजह से कॉलर ट्यून नहीं बदला गया है, जबकि फोन पर कोरोना वैक्सीनेशन का नया कॉलर ट्यून सुनाई देने लगा।
