अगले माह से बैंक खाताधारकों को एटीएम से पैसा निकालने महंगा पड़ सकता है। दरअसल बैंक ग्राहकों को फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। आपको बता दें कि जून माह में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक अनुमेय सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी। ऐसे में 1 जनवरी 2022 से एटीएम से तय ट्रांसजेक्शन से ज्यादा बार लेनदेन करने अधिक चार्ज देना होगा।
RBI के दिशानिर्देशों के मुताबिक किसी भी बैंक के ATM में मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेनदेन शुल्क ₹21 और साथ में GST चार्ज देना होगा। फिलहाल एटीएम से तय सीमा से अधिक लेने देने पर 20 रुपए चार्ज देना होता है। आरबीआई ने बैंकों को उच्च इंटरचेंज शुल्क की भरपाई करने और लागत में सामान्य वृद्धि को देखते हुए ग्राहक शुल्क बढ़ाकर ₹21 प्रति लेनदेन करने की अनुमति है।
