धमतरी :: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 23 जनवरी को की जाएगी। प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए दूसरी पाली हेतु कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो कि परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोधापुर वार्ड धमतरी में कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग एम. कलाम और शासकीय एनआरएम कन्या महाविद्यालय में व्याख्याता शासकीय उच्चमर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह शोभा दुबे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
