-->

DNA UPDATE

C.G.COVID UPDATE- छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आज मिले 190 नए कोरोना मरीज

रायपुर- छत्तीसगढ़ में धीरे धीरे कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ने लगी है ,1 दिन में सौ से ज्यादा  मरीज मिलने लगे हैं । प्रदेश में आज 25 हजार 332 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 190 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है. प्रदेश के 9 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है, जिसमें बालोद, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली, बलरामपुर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है.

जिले कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, बस्तर एवं दंतेवाड़ा से 01-01, सरगुजा, जशपुर एवं सुकमा से 02-02, राजनांदगांव से 04, जांजगीर-चांपा से 05, सूरजपुर से 9 कोरोना संक्रमित पाए गए.
देखिए जिलेवार आंकड़े-