-->

DNA UPDATE

CRIME- मकान बेचने के विवाद को लेकर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या।

भिलाई- बीती रात भिलाई से एक हत्या का मामला सामने आया है  जिसमें  एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच मकान को बेचने को लेकर विवाद था। आरोपित मकान को बेचना चाहता था और बड़ा भाई इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को भी विवाद हुआ और उसके बाद ये घटना हुई। हत्या की जानकारी लगते ही वैशाली नगर पुलिस ने देर रात को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
भिलाई के वैशाली नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे की है। राजीव नगर निवासी आकाश सिंह (29) का उसका छोटे बाई विकास सिंह (26) से मकान को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाई शराब के नशे में थे। आरोपित विकास सिंह ने मकान बेचने की बात कही। लेकिन, आकाश सिंह ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। आरोपित विकास सिंह ने पास ही पड़े बांस से अपने बड़े भाई आकाश सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपित वहां से भाग निकला परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने लगभग 2:00 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी पर हत्या की धारा लगाकर कार्रवाई की जा रही है।