पिछले 2 दिनों से हो रहे रुक-रुक कर बेमौसम बारिश ने लोगों के लिए चिंता पैदा कर दिया है इससे खास असर फसलों और प्रदेश में इन दिनों चल रहे धान खरीदी पर पड़ा है सोसाइटी में रखे धान भीग चुके हैं धमतरी में 96 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की जा रही थी अचानक हुए बारिश से सब अस्त-व्यस्त हो गया हालांकि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आकलन तैयार करने के लिए जिले के कलेक्टरों को निर्देश दिया था जिसके चलते धमतरी जिले के कलेक्टर पीएस एल्मा ने आकलन तैयार कर लिया है कलेक्टर ने बताया कि बेमौसम बारिश से 96 खरीदी केंद्रों से 31 खरीदी केंद्रों में 3300 क्विंटल धान का नुकसान हुआ है जिसे बोरे से बाहर निकाल कर सुखाने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि मौसम खराब के चलते धान खरीदी केंद्रों में किसानों से खरीदी अभी बंद किया गया है मौसम सुधरते ही फिर से धान खरीदी शुरू कर दिया जाएगा
