Dhamtari:: बस स्टैंड स्थित मोबाइल दुकान से हुए चोरी का खुलासा कर दिया गया है धमतरी पुलिस ने 1 नाबालिग सहित 2 चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपियों से लाखों के मोबाइल और मोटर सायकल जब्त किया है जानकारी के अनुसार 20 नग मोबाइल, 2 बाइक और 1 एक्टिवा बरामद बरामद किये गये है जब्त सामानों की कीमत लगभग 3 लाख 46 हजार 231 रुपये बताये जा रहे है पुलिस ने चोरी के आरोपी भूपेंद्र साहू और एक नाबालिक बालक को गिरफ्तार किया है पुरे कार्यवाही में नगरी थाना और साइबर सेल टीम की भूमिका रही
दरअसल 26 नवंबर को प्रार्थी आकाश पंजाबी पिता शंकरलाल पंजाबी निवासी वार्ड क्रमांक 5 नगरी ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बस स्टैंड नगरी स्थित उनके मोबाइल दुकान में 25-26 की दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर दुकान के शटर को अटासकर अंदर घुसकर दुकान में रखे अलग-अलग कंपनियों के 30 नग मोबाइल, ईयर फोन, चार्जर, पावर बैंक सहित गल्ले में रखे नकदी रकम 1200 रुपए लगभग 162870 रूपये की चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना नगरी में अपराध की धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धटना के बाद धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम तैयार कर मामले की विवेचना क्रम में घटनास्थल एवं उसके आसपास से तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर बारीकी से विश्लेषण किया गया। प्राप्त साक्ष्यों एवं विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना की तस्दीक करते हुए साइबर टीम द्वारा संदेही भूपेंद्र साहू उर्फ बाऊ को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमे आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथी के साथ मोबाइल दुकान के शटर को अटासकर अंदर घुसकर मोबाइल व अन्य एसेसरीज चोरी कर आपस में बंटवारा करना स्वीकार किया। साथ ही पूछताछ में उसने नवम्बर माह में थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत बनिया पारा से एक्टिवा वाहन एवं थाना कुरूद अंतर्गत ग्राम नवागांव उमरदा से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी कर अपने घर में रखना स्वीकार किया। आरोपी भूपेंद्र साहू उर्फ बाऊ एवं उसके नाबालिक साथी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 20 नग एंड्राइड मोबाइल कीमती करीबन 2,09,231 रूपये बरामद किया गया साथ ही पुरानी इस्तेमाली बजाज पल्सर, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल व एक्टिवा वाहन कीमती 1,37,000 रुपये को विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही में साइबर सेल धमतरी से निरीक्षक भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, आरक्षक मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, सितलेश पटेल, झमेल सिंह राजपूत, कृष्णा पाटिल, आनंद कटकवार, धीरज डडसेना एवं थाना नगरी से थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक एन.आर. साहू, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू, आरक्षक योगेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।
