-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-रेडक्रॉस वॉलिंटियर को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा  मे आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर  निबंध चित्रकला स्लोगन  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया जिसे संस्था के प्राचार्य श्री एस के साहू संकुल समन्वयक एचडी साहू रेड क्रॉस काउंसलर अवध राम साहू के द्वारा बधाई प्रेषित करते हुए संस्था में प्रदान किया l चित्रकला में प्रथम  पूजा साहू ,द्वितीय कुसुमलता साहू, तृतीय चांदनी यादव, निबंध में  प्रथम  डीगेश्वरी साहू, द्वितीय शिखा साहू, तृतीय लोमेश्वरी  पटेल, स्लोगन प्रथम शैलेंद्र कुमार, द्वितीय शाहिद खान,तृतीय नोमेश कुमार साहू रहा l जिस पर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने बधाई प्रेषित किया l