-->

DNA UPDATE

NEWS- "बसपन का प्यार" गाने से फेमस होने वाले सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में इलाज जारी








सुकमा:: छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट की खबर आई है. बसपन का प्यार गाना गाकर ख्याति पाने वाले सहदेव दिर्दो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. सुकमा के अस्पताल में सहदेव को भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.   सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है. इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई. चार टांके भी लगे हैं. सहदेव बचपन का प्यार गाने के बाद खासे फेमस हुए थे. उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया. सहदेव को देखने एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना. कलेक्‍टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया गया.