छत्तीसगढ़ में आज 3963 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 3303 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
आज 16 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 12.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 32 हजार 563 सैंपलों की जांच में से 3963 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश के इन जिलों में 5 से 50 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए-
आज जिला धमतरी से 45, सुरजपुर से 39, GPM से 36, कोरिया से 34, सुकमा से 24, महासमुन्द से 22, बलौदाबाजार एवं बस्तर से 21-21 दंतेवाड़ा से 20, नारायणपुर से 17, मुंगेली से 16, बेमेतरा से 9, गरियाबंद से 7 एवं बीजापुर से 3 कोरोना संक्रमित पाए गए।
प्रदेश के 10 जिलों में पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही-
आज जिला कबीरधाम, महासमुन्द सुरजपुर, दंतेवाडा, मुंगेली, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बस्तर एवं बीजापुर पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही ।
देखे जिलेवार आंकड़े-
