-->

DNA UPDATE

NEWS:- नही रहे पंडित बिरजू महाराज,83 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा।

 देश-दुनिया में कथक नृत्य से अपनी पहचान बनाने वाले नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का रविवार देर रात निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के Birju Maharaj के पोते स्वरांश मिश्रा ने उनके निधन की पुष्टि की। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। Birju Maharaj का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। अभी वे दिल्ली में रह रहे थे। रविवार देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। उन्हें दक्षिणी दिल्ली स्थित साकेत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुछ दिनों पहले उन्हें किडनी की बीमारी का पता चला था और वे डायलिसिस पर थे।